वाराणसी
लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा पिसौर पुल के पास श्री बावन गांव डिह बाढू वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार हर साल की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को मनाया गया।

जिसमें दूर दराज से बिरहा के गायक कलाकार विजय लाल यादव रामजतन टोपी वाले और भी अन्य कलाकार बिरहा में भाग लिए और 28 मार्च दिन शनिवार नवमी के दिन भंडारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।

इसकी जानकारी कमेटी के अध्यक्ष विजय लाल यादव उपाध्यक्ष राकेश कुमार यदुवंशी पूर्व ग्राम प्रधान भरथरा नागेंद्र यादव उर्फ़ चिंटू बबलू यादव ने दी। शाम को सात बजे हवन पूजन के बाद महा आरती का कार्यक्रम हुआ उसके बाद बिरहा दंगल का आयोजन बाबा के दरबार रात भर चलता रहा।

इस अवसर पर वाराणसी के सपा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार यादव उर्फ लकड़ पहलवान सपा एमएलसी आशुतोष सिंन्हा, हरीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
