बाबतपुर
लक्ष्मण आचार्य (असम के राज्यपाल) एवं हेमंत विश्व शर्मा (असम के मुख्यमंत्री) सोमवार को वाराणसी पहुंचे।
उनका आगमन लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर हुआ, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नागेंद्र रघुवंशी, सुरेश सिंह, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा शैलेश पांडे, सोमनाथ यादव, विपिन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। आगमन के बाद दोनों गणमान्य जन अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।
