लोहता
थाना लोहता क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवां में कथित रूप दूसरे समुदाय के लोग छत से मांस के अवशेष और गंदा पानी फेंके जाने की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, एक राहगीर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी कुछ लोगों द्वारा उनके ऊपर छत से गंदा पानी फेंक दिया गया।
राहगीर तुरंत पुलिस को सूचना दिया तब राहगीर ने बताया कि यह हमेशा इस तरह का कार्य करते हैं और गली में हड्डी और मांस के टुकड़े भी फेंकते हैं खिड़की में से पान खाकर रोड पर जाने वाले राहगीरों के ऊपर थूकते है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य राहगीरों के साथ भी पहले ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन जाती है। घटना के बाद क्षेत्र में नाराज़गी का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
एसीपी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गलत कार्य करने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होगी।
