वाराणसी
!दिनांक 27.02.2026 को 03 दिवसीय पीएसी पूर्वी जोन अन्तरवाहिनी बास्केटबॉल एवं हैण्डबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता -2026 का फाइनल मैच एवं भव्य समापन समारोह आयोजन सचिव डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस ), सेनानायक के दिशा -निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हुआ.

सर्वप्रथम प्रातः कालीन बास्केटबॉल का फाइनल मुकाबला 34BN PAC एवं 36 BN PAC के बीच खेला गया जिसमें 34BN PAC, वाराणसी ने मैच 61-18 से जीत ली. हैंडबॉल का फाइनल मुकाबला 36BN PAC वाराणसी एवं 12 BN PAC फतेहपुर के बीच खेला गया जिसमें 36BN PAC रामनगर, वाराणसी ने मैच 22-19 से जीत ली.
आज के मुख्य अतिथि मनोज कुमार सोनकर(आईपीएस) पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी, वाराणसी,अनुभाग, वाराणसी का वाहिनी आगमन हुआ. सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस ) द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया.

तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पूर्वी जोन के समस्त टीमों के कोच से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया. तत्पश्चात समस्त टीमों द्वारा मार्च- पास्ट कर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया. मुख्य अतिथि द्वारा बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल में विजेता एवं उपविजेता टीम को चल वैजयंती प्रदान कर पुरस्कृत किया गया.

तत्पश्चात इस आयोजन को संपन्न कराने में लगे कर्मियों, मैच रेफरी को प्रशस्ति – पत्र प्रदान किया गया. आयोजन सचिव सेनानायक द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र एवं मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया. तत्पश्चात मुख्य अतिथि का संबोधन हुआ. अपने संबोधन में द्वारा सभी लोगों को शुभकामनाएं दी गई.


प्रतियोगिता सकुशल संपन्न कराने एवं काफी अच्छी तैयारी व्यवस्था हेतु आयोजन सचिव सेनानायक की प्रशंसा की गई. सेनानायक के नेतृत्व में 36वीं वाहिनी काफी अच्छे-अच्छे एवं महान कार्य संपादित कर रही है. तत्पश्चात प्रतियोगिता समापन की सारी कार्यवाही नियमानुसार की गई.
आयोजन सचिव सेनानायक द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन किया गया. अंत में मुख्य अतिथि को आयोजन सचिव द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत समस्त खिलाड़ियों के लिए उत्तम नाश्ते की व्यवस्था की गई.
इस विशेष अवसर पर वाहिनी के उपसेनानायक प्रमोद कुमार यादव शिविरपाल, कैलाश नाथ यादव सूबेदार सैन्य सहायक, सुरेंद्र कुमार सूबेदार, संजय सिंह सूबेदार, अंकित सिंह साथ ही वाहिनी के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण , RTC के अनुशासित जवान और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सेनानायक महोदय ने सभी खिलाड़ियों को ‘उत्कृष्ट खेल भावना’ के साथ प्रदर्शन करने हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
