मिर्जामुराद
स्वर्गीय बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता चल रहे खोचवा गांव (रूपापुर) के सूर्या पार्क मैदान पर तीसरे दिन के पहले मैच शनिवार को वीएनएम क्रिकेट एकडमी वाराणसी और वेदांत क्रिकेट अकादमी मऊ के बिच 16-16 ओवरो का खेला गया।
जिसमें मऊ क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया जिसमें मऊ क्रिकेट अकादमी ने 16 ओवरों में 226 रन बनाये जिसमें संदीप मौर्या ने 25 गेंद पे 48 रन और अखिल ने 27 गेंद 69 रन बनाए वीएनएम क्रिकेट एकडेमी के तरफ से बंटी ने 3 ओवर 37 रन 3 विकेट लिए जवाब में वीएनएम क्रिकेट अकादमी ने 6 विकेट खोकर 227 रन बनाकर मैच 4 विकेट से मैच जीत लिया।

वीएनएम क्रिकेट एकेडमी के तरफ से यस ने 38 गेंद पर 120 रन 15 छक्के 6 चौका से रन बनाए और रौनक ने 14 गेंद पर 42 रन बनाए वीएनएम क्रिकेट एकेडमी के तरफ से यस को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। दूसरे मैच टारगेट क्रिकेट एकेडमी मुगलसराय और विप्लव क्रिकेट एकेडमी के बीच 15-15 ओवरो का खेला गया।
जिसमें मुग़लसराय क्रिकेट एकेडमी ने 15 ओवर मे 4 विकेट पर 172 रन बनाया जिसमें आर्यन 36 गेंद पर 105 रन ग्यारह 6 और छह 4 चौके से बनाया और अमन ने 29 रन बनाये जबाब में प्रयागराज ने 14 ओवर मे 173 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से जीत लिया। जिसमें शिवांश यादव 13 गेंद पर 45, विशाल ने 9 गेंद पर 25 रन बनाए, शिवांश को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी डा. राजकुमार सिंह रहे।
