
6 सदस्यों के लिए होगा चुनाव, 112 लोग करेंगे मतदान
~~~~~~~~~
“नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से 6 का कार्यकाल समाप्त होने पर शुक्रवार को 6 नए सदस्यों का चुनाव होगा। इस चुनाव में 112 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वोटर हैं। इसके अलावा चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह भी मतदान करेंगे। टाऊनहाल स्थित नगर निगम के सदन में यह वोटिंग होगी।
6 सदस्यों का कार्यकाल हुआ समाप्त
नगर निगम की कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य होते हैं। इनमें भाजपा के 9 सपा के दो और कांग्रेस के 1 सदस्य मौजूदा समय में सदस्य थे। भाजपा के 5 और कांग्रेस के 1 सदस्य का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में आज बुलाई गई सदन की बैठक में नए 6 सदस्य चुने जाएंगे। जिनके लिए 100 पार्षदों सहित 12 जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे।
प्रधानमंत्री भी वोटर
100 पार्षदों के अलावा काशी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, शिवपुर से विधायक कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, उत्तरी विधायक राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल शामिल हैं।
इसके अलावा एमएलसी डॉ दयाशंकर मिश्र, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा और स्थानीय प्राधिकारी की एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह अपने माताओं का प्रयोग करेंगी। सभी को पार्टी की तरफ से पत्र भेजा गया है।
कब डाले जाते हैं वोट
चुनाव अधिकारी ने बताया- कार्यकारिणी के चुनाव में सबसे पहले नामांकन लिए जाएंगे। यदि 6 सदस्यों के लिए 6 से अधिक आवेदन आते हैं। तो चुनाव कराया जाएगा। इस चुनाव की प्रक्रिया में प्रधानमंत्री का भी मत है।
