वाराणसी
रामनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के अध्यक्षता में भाजपा मंडल रामनगर के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी ने किया।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर साफ सफाई कर किया गया।

पुष्पांजलि अर्पित इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने मीडिया को बताया कि जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने बनारस से प्रथम बार चुनाव जीतने के बाद वाराणसी में अस्सी घाट पर स्वयं श्रम दान करके पूरे देश में चलाया था
स्वच्छता अभियान उसी प्रकार हम सभी भाजपा कार्यकर्ता भी रामनगर नगर को स्वच्छ भारत सुंदर रामनगर को साफ सुथरा बनाए रखने में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

भाजपा मंडल रामनगर के मंडल महामंत्री रितेश पाल “गौतम” उपाध्यक्षगण राजकुमार सिंह, विनोद कुमार पटेल, गौरव मोदनवाल, कंचन निषाद,
राघवेंद्र मिश्रा, भाजपा मंडल मंत्री जय सिंह चौहान , विवेक मिश्रा, भैयालाल सोनकर, मंजू देवी, इंदु सिंह, संजय दुबे, एवं मंडल कोषाध्यक राजेश कुमार गुप्ता।