1.पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा अलविदा की नमाज के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु शहर क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
2.अलविदा की नमाज को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कमिश्नरेट पुलिस के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाये हुए हैं ।
3.पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा क्षेत्र के मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द, शांति एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई ।
4.पूरे शहर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
5.निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा नदेसर स्थित मस्जिद का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा नमाज अदा करने आये नमाजियों से वार्तालाप कर उनसे शांति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गई ।
6.इसके उपरान्त दालमण्डी क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर नमाजियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये ।

7.इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत महिला कमाण्डो भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही, जिससे महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके ।
8.पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का भ्रमण कर नमाजियों से वार्ता की गई तथा वहां तैनात पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये ।
9.इसके अतिरिक्त श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर का भी निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया गया ।
10.पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से बांसफाटक तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा मार्ग पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये ।
11.तत्पश्चात पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित आवासीय क्षेत्र का भी भ्रमण किया गया तथा पुलिस भर्ती हेतु बनाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।
12.पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अधिक सतर्कता, समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से बनी रहे ।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा अलविदा की नमाज़ के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु शहर क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस दौरान कमिश्नरेट पुलिस के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाये हुए हैं। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी सहयोग बनाये रखने की अपील की गई।
पूरे शहर में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में नदेसर स्थित मस्जिद, दालमण्डी क्षेत्र, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा नमाजियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए महिला कमाण्डो भी तैनात रहीं।
साथ ही पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से बांसफाटक तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन स्थित सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अधिकारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये।
