वाराणसी
क्वींस कॉलेज में हुआ अभिभावक शिक्षक संघ का चुनाव, 234 वर्षों के इतिहास में पहली बार महिला अध्यक्ष हुई निर्वाचित।
दिनांक-24.08.2025 दिन रविवार को पीएम श्री राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज, वाराणसी के ऐतिहासिक विवेकानन्द सभागार में अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन के चुनाव का आयोजन किया गया।
इस चुनाव में छात्र छात्राओं के अभिभावक और विद्यालय के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।पूर्व सत्र के अभिभावक अध्यापक संघ को भंग करके नए सदस्यों से सुसज्जित संगठन का लोकतांत्रिक चुनाव द्वारा नव निर्माण किया गया।
इस वर्ष अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन के सत्र-2025-26 हेतु अभिभावकों की तरफ से अध्यक्ष के रूप में गायत्री यादव का चुनाव किया गया।
यह इस प्राचीनतम शिक्षण संस्था के लिए एक ऐतिहासिक गौरवपूर्ण क्षण रहा, जब संस्था के 234 वर्षों के दीर्घकालिक इतिहास में पी०टी०ए० अध्यक्ष पद पर प्रथम बार किसी महिला को अभिभावकों द्वारा सर्वसम्मति से चयनित किया गया है।
माननीय महिला राष्ट्रपति के “नारी सशक्तीकरण आह्नान” के प्रतीकस्वरूप यह चयन इस संस्था के लिए और महत्त्वपूर्ण हो जाता है जब 234 वर्षों के इतिहास में विद्यालय में प्रथम बार बालिका छात्राओं का प्रवेश यहाँ हो चुका है।
साथ ही अभिभावक अध्यापक संघ के तीन सदस्यों के पद पर भी शिक्षक महिलाऐं ही नियुक्त हुई, जिनके नाम निवेदिता सिंह, सुमन सिंह और दीपिका कमल कश्यप हैं।
अभिभावक अध्यापक सचिव के रूप में अवनीन्द्र कुमार सिंह, को उनके द्वारा किए गए विगत वर्ष के अतुलनीय- महत्वपूर्ण कार्यों की उपलब्धि के कारण सभी अध्यापकों द्वारा सहर्ष सर्वसम्मति से पुनः अभिभावक अध्यापक संघ का सचिव चुना गया।
प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव के द्वारा महिला सशक्तीकरण के प्रतीकस्वरूप इस नव गठित अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन के सभी सदस्यों को बताई और उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरणा युक्त शुभकामनाएं दी गई।
अभिभावक शिक्षक संघ के विद्यालय के समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका को स्पष्ट किया। प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव के साथ PTA अध्यक्ष गायत्री देवी, PTA सचिव अवनिंद्र कुमार सिंह, और संघ के नव निर्वाचित सदस्य निवेदिता सिंह, सुमन सिंह, दीपिका कमल कश्यप
