बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के धर्म टाॅकीज के समीप बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने युवराज सिंह उर्फ यश सिंह (19) निवासी गोंहिया टोला को गोली मार दी।

बलिया

के बैरिया थाना क्षेत्र के धर्म टाॅकीज के समीप बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने युवराज सिंह उर्फ यश सिंह (19) निवासी गोंहिया टोला को गोली मार दी। गोली जबड़े में लगने से खून से लथपथ होकर अचेत हो गए।

आसपास के लोगों ने इलाज के सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गम्भीर देख डॉक्टर काजिम ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *