जौनपुर
देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्स जौनपुर में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता रहे साथ में प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष राहुल प्रजापति, प्रबंधक विनोद कुमार माली रहे।
मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा माता सावित्रीबाई फुले व महात्मा ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन किया गया उपस्थित सभी लोगों ने माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पण किया।

इसके बाद मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि और मंच पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत प्रबंधक विनोद कुमार माली संचालक डॉक्टर प्रमोद कुमार सैनी द्वारा माला व अंग वस्त्र भेंट किया गया मुख्य अतिथि ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले ने उस समय शिक्षा का ज्योति जलाई जिस समय बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने माता सावित्रीबाई फुले को शिक्षा दी और माता सावित्रीबाई फुले शिक्षित होकर बालिकाओं के लिए प्रथम स्कूल की स्थापना की।
इस कार्य के लिए उनको बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन माता जी की दृढ़ संकल्प था की बालिकाओं को भी पुरुषों की तरह शिक्षित होना चाहिए और बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा में लाना चाहिए आज बालिकाएं शिक्षित होकर सभी कार्यों में पुरुषों के बराबर भागीदारी दे रही है।
विशिष्ट अतिथि ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने सर्व समाज के लिए कार्य किया आज सभी वर्ग की लड़कियां हर क्षेत्र पुरुषों के समान कार्य कर रही है मौके पर दुर्गा मौर्य अजय निषाद , विनय माली, जिला अध्यक्ष राष्ट्रवादी माली सैनी महासभा प्रमोद दुबे, मनोज माली प्रदीप यादव संदीप यादव अमित श्रीवास्तव, सोनम यादव मंजू प्रजापति नंदनी विश्वकर्मा, हरी लाल यादव, दिव्यांग बच्चे उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
संचालन कार्यक्रम आयोजक डॉ प्रमोद कुमार सैनी ने किया
