बांदा –
भारतीय सेना के जांबाज सैनिक पूर्व सुबेदार जी पी साहब के छोटे भाई नायब सुबेदार अभिमन्यु सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने पर प्रथम गृहजनपद वापसी पर स्टेशन से लेकर आज़ाद नगर आवास तक अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा यशश्वी प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव व जिला अध्यक्ष डी आर यादव की अगुवाई में फूल मालाओं से लेकर गाजे बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर भब्य स्वागत किया गया।


प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव ने बताया यह गौरवशाली क्षण समूचे जनपद व समाज को गौरवान्वित करता है देश में समर्पित युवा राष्ट्र रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति से कभी नहीं घबराता बल्कि इतराता है यही कारण है यादव समाज एक मार्शल कौम मानी जाती है और देश सेवा के लिए यादव समाज सदैव अग्रणी पंक्ति में खड़े रहते हैं और अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहे हैं।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एड राकेश यादव, जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जगनायक यादव, जिलाध्यक्ष युवा महेन्द्र सिंह, कैप्टन रामराज यादव, सुबेदार देवकुमार, फौजी राजेन्द्र, जयबाबू बघैला, जिलाध्यक्ष सपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ एड चन्द्रजीत यादव, सपना यादव, मूलचन्द्र यादव कल्लू यादव, अशोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – सुनील यादव
