पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बाद अब प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजा भैया को डेढ़ करोड़ का घोड़ा गिफ्ट में मिला है। घोड़ा महाराष्ट्र से AC एम्बुलेंस से प्रतापगढ़ लाया गया। कुंडा के भदरी किले में राजा भैया ने घोड़े का तिलक लगाकर स्वागत किया। उसे अपने हाथ से गुड़ खिलाया।
घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का है। इसका नाम विजयराज है। इसे बेंती राजभवन के अस्तबल में शामिल कर लिया गया है।
बताया जाता है कि रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ को महाराष्ट्र के उनके एक मित्र ने ये घोड़ा तोहफे में दिया है। विजयराज अपनी मजबूत कद-काठी, चमकदार शरीर और राजसी चाल के लिए जाना जाता है। इसका पासपोर्ट भी बना है।
