केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता का निधन; राजा आनंद सिंह 4 बार सांसद रहे

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता का राजा आनंद सिंह का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में लखनऊ में अंतिम सांस ली।

4 जनवरी 1939 को जन्मे राजा आनंद सिंह ने 1971 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर गोंडा लोकसभा सीट से जीत हासिल की। वे 1980, 1984 और 1989 में भी कांग्रेस से सांसद चुने गए।

केंद्र में कृषि राज्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।1991 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें हराया था। 1996 में उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह ने भी भाजपा उम्मीदवार के रूप में उन्हें हराया। इसके बाद उन्होंने संसदीय राजनीति से दूरी बना ली थी।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *