
बांदा
Jअखिल भारतीय यादव महासभा जनपद बांदा द्वारा संगठन की नगर अध्यक्षा- पुष्पा यादव के “सहोदर देवर” भारतीय क्रिकेट के चमकते हुए सितारे यदुवंश का शान बढ़ा रहे अजय यादव का चयन PCPL क्रिकेट मैच में चयन होने पर राजस्थान टीम द्वारा तीन लाख में हायर किया गया इस विशेष उपलब्धि पर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव ने बताया की समय-समय पर यादव महासभा द्वारा समाज के उत्कृष्ट विचारक, बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे क्रिकेटर एवं अन्य विधाओं पर निपुण खिलाड़ियों, पहलवानों, कवियों, समाजसेवियों का उत्साह वर्धन व उनका सम्मान करने हेतु आयोजन किए जाते हैं जिस कड़ी में आज अजय यादव का सम्मान समारोह सुन्दर नगर, बांदा में आयोजित किया गया। जिसकी अगुवाई जिला अध्यक्ष डी आर यादव ने की।

इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट राकेश यादव, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ महेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ सूबेदार देव कुमार यादव, जिला सचिव सैनिक प्रकोष्ठ पंकज सिंह यादव, अम्बरीष कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तिंदवारी रामकरण यादव प्रधान, इंजीनियर अनिल यादव, सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – सुनील यादव
