संसद का शीतकालीन सत्र जारी है।
ऐसे में आज (08 दिसंबर) को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर संसद में विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में इस बहस की शुरुआत करेंगे।
वहीं राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह बहस की शुरुआत करेंगे।
बहस के लिए 10 घंटे का समय आवंटित किया गया है।
