प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि सीधे भेजी जाएगी। प्रत्येक किसान परिवार के खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे।
कब और कैसे आएंगे पैसे
22वीं किस्त आज शाम 5 बजे पीएम मोदी द्वारा जारी की जाएगी। इसके बाद किसानों के खाते में पैसे क्रेडिट होने का मैसेज आने लगेगा। सभी खातों में पैसे एकसाथ नहीं पहुंचेंगे; कुछ किसानों के खाते में पहले ट्रांसफर हो सकते हैं, जबकि कुछ को थोड़ी देरी हो सकती है।
राज्यों में किसानों की संख्या और राशि
- उत्तर प्रदेश: 2.16 करोड़ किसान, ₹4,335.11 करोड़
- बिहार: 73.34 लाख किसान, ₹1,467 करोड़
- हरियाणा: 15.79 लाख
- असम: 18.83 लाख
- दिल्ली: 10,958
- छत्तीसगढ़: 24.69 लाख
- महाराष्ट्र: 90.59 लाख
- हिमाचल प्रदेश: 80.10 लाख
- जम्मू-कश्मीर: 86.63 लाख
- राजस्थान: 66.76 लाख
- उत्तराखंड: 80.93 लाख
- पंजाब: 11.20 लाख
- मध्य प्रदेश: 81.91 लाख
- झारखंड: 18.24 लाख
- पश्चिम बंगाल: 44.52 लाख
किसानों की किस्त अटक सकती है
यदि किसी किसान ने e-KYC नहीं कराया है, बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है या भू-सत्यापन पूरा नहीं किया है, तो उनकी किस्त अटक सकती है। ऐसे किसानों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत आवश्यक वेरिफिकेशन पूरा करें।
कैसे चेक करें स्टेटस
किसान अपनी किस्त का स्टेटस पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी डालकर स्टेटस चेक किया जा सकता है।
पीएम किसान योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इसका मकसद किसानों की खेती के खर्च में मदद करना, फसलों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना और अनौपचारिक कर्ज पर उनकी निर्भरता कम करना है।
आज की 22वीं किस्त के साथ उन किसानों के खातों में पिछली 21वीं किस्त का पैसा भी आएगा, जिनकी पिछली किस्त किसी तकनीकी कारण से अटकी थी।
पीएम मोदी आज असम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी करेंगे, जिनमें नॉर्थ-ईस्ट गैस ग्रिड और नुमालीगढ़ रिफाइनरी के रेल-फेड POL टर्मिनल शामिल हैं।
