मीरजापुर
चैत्र नवरात्र मेला-2026 को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न करायें जाने के दृष्टिगत अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा विन्ध्याचल धाम मेला क्षेत्र स्थित अष्टभुजा मंदिर, मोतिया तालाब व तारा देवी मंदिर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया ।
चैत्र नवरात्र मेला-2026 के दौरान मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुजन की सुरक्षा, यातायात व अन्य प्रबन्धों को सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा विन्ध्याचल धाम मेला में महत्वपूर्ण ड्यूटी पांइट का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
रिपोर्ट – राहुल मोदनवाल
