उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय सीमा को 14 दिन के लिए बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब लोग 11 दिसंबर की बजाय 25 दिसंबर तक अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।
क्यों बढ़ाई गई समय सीमा?
चुनाव आयोग ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि अभी भी 17.7% फॉर्म जमा नहीं हो पाए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आयोग को अतिरिक्त समय देने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह त्रुटिरहित हो सके ।
क्या होगा आगे?
16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
15 जनवरी 2026 तक दावों और आपत्तियों को स्वीकार किया जाएगा।
14 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
