लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव बनी रेनू शर्मा

जौनपुर

लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आज रेनू शर्मा को महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव एवं जिला जौनपुर प्रभारी बनाया गया है।

उन्हें पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह जिम्मेदारी मिलने से जहां क्षेत्र में खुशी की लहर है। तो वहीं रेनू शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत करेंगी और अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगी। जिस विश्वास से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वह उसमें कोई कमी नहीं आने देगी।

रिपोर्ट -अनिकेत शर्मा

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *