सहारनपुर में देर रात पुलिस और कथित गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जंगल की ओर ले जाई जा रही एक जिंदा बछिया को छुड़ाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि 5-6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है। मामला गंगोह थाना क्षेत्र का है।
