बांदा
बबेरू– कस्बे बबेरू बांदा रोड़ स्थित कार्यालय अखिल भारतीय यादव महासभा में बड़ी संख्या में मौजूद यादव समाज ने बड़े धूमधाम से अपने पुरोधा, शोषितों वंचितों के मसीहा, जननायक, जनकवि, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन बांदा पूज्य बाबू देवकुमार यादव पूर्व विधायक बबेरू को 15वीं पुण्यतिथि पर याद कर श्रद्धांजलि दी गई।

अखिल भारतीय युवा यादव महासभा नगर अध्यक्ष बबेरू अशोक यादव की अगुवाई में विशाल चिंतन मंथन शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का हुआ भब्य आयोजन ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर पूर्व ब्लाक प्रमुख जनप्रिय नेता इन्द्रजीत यादव ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में शेरे बुन्देलखण्ड विधायक विशम्भर सिंह यादव एवं अध्यक्षता यादव महासभा के यशश्वी प्रदेश देवराज यादव व कुशल संचालन जिलाध्यक्ष डी आर यादव ने किया।
क्षेत्र भर से उमड़े जनसैलाब व कस्बे वासियों ने बाबूजी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

इस मौके पर पूर्व प्रधान ननकूराम यादव (पहलवान मर्का), कैप्टन रामराज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड राकेश यादव, जिला अध्यक्ष युवा महेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान ब्यौंजा माताबदल यादव, पूर्व प्रधान पतवन रनवीर सिंह राना, ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन विजयपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू मुलायम सिंह, जिला महासचिव पूर्व सुबेदार देवकुमार, जगरूप मास्टर, पूर्व प्रधान महेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, सामवेद, अभिनन्दन, हिमांशु, जितेन्द्र, अमन, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – सुनील यादव
