यूपी में रामपुर जिला जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान से पत्नी तंजीन फातिमा मिलने पहुंचीं। मुलाकात के बाद बाहर आते ही उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा- आजम साहब को कई दिनों से सर्दी-जुकाम और बुखार है।
इसके बावजूद उन्हें बेड तक नहीं दिया गया। कड़ाके की ठंड के बीच वह जमीन पर सोने को मजबूर हैं। करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद तंजीन ने कहा- उम्र और सेहत को देखते हुए आजम को नियमों के तहत ‘ए-श्रेणी’ की सुविधाएं मिलनी चाहिए। लेकिन, जेल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
यह कोई पहली बार नहीं है। कई बार अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन हर बार अनदेखी की गई। यह मानवीय नहीं है। इससे पहले भी आजम से मुलाकात के बाद तंजीन और बड़े बेटे अदीब ने जेल में ठंड से बचाव के इंतजामों को लेकर सवाल उठाए थे।
