रामपुर में सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पूर्व सांसद अमर सिंह की बेटियों पर किए गए कमेंट मामले में बरी कर दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान आजम खान द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर केस किया गया था।
थाना अजीमनगर में आजम खां के खिलाफ दिवंगत सपा नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि 23 अगस्त 2018 को आजम खां ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अमर सिंह के परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
