लखनऊ
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड एवं राष्ट्रीय समारोह में उत्तर प्रदेश के 42 ग्राम प्रधान भाग लेंगे। इन ग्राम प्रधानों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रण भेजा गया है। वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ समारोह में शामिल होकर प्रदेश का मान बढ़ाएंगे।
पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विकास के निर्धारित मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है। चयनित प्रतिनिधि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय समारोह का साक्षी बनेंगे।
