इंडियन एजुकेशन समर कैंप के तहत काशी शिक्षा महोत्सव का आयोजन वाराणसी शहर में किया गया, जिसमें छात्र एवं छात्रों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया;

वाराणसी: इंडियन एजुकेशन समर कैंप के तहत ‘काशी शिक्षा महोत्सव’ का आयोजन रविवार, 24 मई 2026 को शहर के एक निजी होटल में धूमधाम से..

वाराणसी:

इंडियन एजुकेशन समर कैंप के तहत ‘काशी शिक्षा महोत्सव’ का आयोजन रविवार, 24 मई 2026 को शहर के एक निजी होटल में धूमधाम से किया गया। _Indian Educator Award 2026_ के तत्वावधान में हुए इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महोत्सव में छात्रों को उनकी प्रतिभा और रुचि के अनुसार स्टडी के लिए बेहतर यूनिवर्सिटी चुनने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि कौन सी यूनिवर्सिटी छात्रों के सपनों को साकार करने में मददगार शिक्षा प्रणाली उपलब्ध कराती है।

कार्यक्रम के आयोजक शुभम तिवारी एवं रविन्द्र शाहू ने बताया कि काशी शिक्षा महोत्सव का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा देना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सही कोर्स और यूनिवर्सिटी का चयन ही करियर की नींव तय करता है। महोत्सव में छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए गए।

शिक्षा महोत्सव में आए छात्रों ने इसे उपयोगी बताया। छात्रों का कहना था कि उन्हें अपने करियर को लेकर नई जानकारी और स्पष्टता मिली।

रिपोर्ट : विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed