रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को 2 दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे। पुतिन 23वीं भारत-रूस समिट में भाग लेंगे। ये भारत और रूस के बीच होने वाली सालाना बैठक का हिस्सा है।
हर साल दोनों देश बारी-बारी से इस बैठक की मेजबानी करते हैं। इस बार भारत की बारी है। इस मुलाकात के दौरान कुछ बड़ी डील भी हो सकती हैं। बता दें, 2022 में यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पुतिन की पहली भारत यात्रा है।
