वाराणसी
मिर्जामुराद क्षेत्र की निवासी राधिका तिवारी को उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से महिला सभा (वाराणसी ग्रामीण) का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री शुभम सिंह, संयुक्त महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता सहित कई व्यापार मंडल के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा भाऊपुर टेकरिया से संजय पटेल, फूलपुर बाजार से जितेंद्र (सपालु), हाथी क्षेत्र से राजकुमार गुप्ता, रोहनिया से शुभम ठाकुर, गोराई से दशमी यादव, सिंधोरा से पप्पू मोदनवाल,
हरहुआ बाजार से प्रमोद कुमार, रामेश्वर से वीरेंद्र गुप्ता, कुर्ता बाजार से सुमित गुप्ता और कन्हैया प्रजापति समेत अन्य लोग भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज सिंह, अधिवक्ता रितेश, महिला सभा जिला अध्यक्ष आरती पटेल, पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सविता सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने राधिका तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









