इस दौरान निदेशक ने विभागाध्यक्षों को आश्वासन दिया कि मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए जल्द ही आधुनिक मशीनें और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन के बाद चिकित्सकों और स्टाफ ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री विभाग की प्रमुख डॉ. अदिति माथुर ने बताया कि नए टावर में विभाग के शिफ्ट होने से मरीजों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से ही मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि विभाग को टावर की दूसरी मंजिल पर स्थानांतरित किया गया है। यहां मरीजों के लिए अतिरिक्त डेंटल चेयर की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे उपचार और देखभाल की प्रक्रिया और बेहतर हो सकेगी। नया परिसर बाल दंत चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
वहीं बायोकेमिस्ट्री विभाग की प्रमुख डॉ. ऊषा बिंदल ने बताया कि टावर-9 के नवनिर्मित परिसर में विभाग के शिफ्ट होने से डायग्नोस्टिक सेवाओं के साथ-साथ शैक्षणिक और शोध कार्यों को भी मजबूती मिलेगी।
