प्राधिकरण की जांच में सीकरी खुर्द गांव, माता मंदिर रोड, मोदीनगर और बिसोखर क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के प्लॉटिंग कर कॉलोनियां विकसित किए जाने का मामला सामने आया। अधिकारियों के मुताबिक खसरा संख्या 642, 442, 492 और 335/2 समेत अन्य जमीनों पर सड़क निर्माण, मिट्टी भराई, ईंट की चिनाई, चारदीवारी और साइट ऑफिस बनाए जा रहे थे।
प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर चालानी कार्रवाई की और पहले से जारी ध्वस्तीकरण आदेश के आधार पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
अभियान के दौरान कॉलोनाइजर और निर्माणकर्ताओं ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और प्राधिकरण की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा किया।
