जापान में करीब 1 लाख लोगों ने 100 साल से ज्यादा की उम्र पूरी कर ली है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री ताकामारो फुकोका ने शुक्रवार को बताया कि 87,784 महिलाओं और 11,979 पुरुषों की उम्र 100 साल से ज्यादा है।महिला और पुरुष को मिलाकर कुल 99,763 बुजुर्ग 100 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, जिसमें 88% महिलाएं हैं।यह देश की कुल आबादी 12.4 करोड़ का 0.81% है। जापान ने लगातार 55वें साल यह रिकॉर्ड बनाया है।
जापान में 15 सितंबर को बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है। इस दिन जापानी पीएम 100 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बधाई पत्र और चांदी का गिलास देते है। इस बार 52,310 बुजुर्गों को यह सम्मान दिया जाएगा देश की सबसे बुजुर्ग महिला 114 साल की शिगेको कागावा हैं और सबसे बुजुर्ग पुरुष 111 साल के कियोताका मिज़ुनो हैं।
