भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान वे अहमदाबाद और गांधीनगर में कई संगठनात्मक बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद वे नारनपुरा स्थित जीएससी बैंक में सांसदों और विधानसभा सदस्यों से बातचीत करेंगे।
शाम को वे गांधीनगर के इंफोसिटी में आयोजित ‘बजट मीट’ में शामिल होंगे, जहां वे उद्योगपतियो, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आंत्रप्रेन्योर, डॉक्टर और विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
