हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर देवरिया की ओर फरार हो गया। घटना के कारण गोरखपुर–देवरिया मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
जानकारी के मुताबिक, चौरी गांव के टोला रामनगर निवासी श्रेहा विश्वकर्मा फुटहवा इनार स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे वह अपनी 20 वर्षीय बहन खुशी के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं।
निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे, धर्मकांटा के पास, गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिक्षिका सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौ*त हो गई। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी बहन खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के कारण गोरखपुर–देवरिया मार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही और लंबी कतारें लग गईं। चौरीचौरा पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
