प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है।
शुक्रवार को मेरठ के बेगमपुल से सराय काले खां के बीच नमो भारत ट्रेन व बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ था।
