शहर के दक्षिणी हिस्से के एक उच्च वर्गीय रिहायशी इलाके में हुए इस धमाके से स्कूल को हल्का नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर जल्द काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इससे एक दिन पहले रॉटरडैम के सेंट्रल इलाके में एक यहूदी प्रार्थना स्थल में आगजनी की घटना सामने आई थी। वहीं पड़ोसी देश बेल्जियम के लीज शहर में भी एक सिनागॉग में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना हुई थी। इन घटनाओं के बाद एम्स्टर्डम में सिनागॉग और अन्य यहूदी संस्थानों की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई थी।
मेयर फेमके हलसेमा ने कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला है और शहर में बढ़ती यहूदी-विरोधी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में नफरत को बढ़ावा देती हैं और इन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दरअसल, हाल के दिनों में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ गया है। इसके चलते यूरोप में यहूदी समुदाय और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। फिलहाल पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। जांच में अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है।
