डाक विभाग मंगलवार को 24 स्पीड पोस्ट सेवा की शुरुआत करेगा।
इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में करेंगे। 24 स्पीड पोस्ट सेवा के तहत तत्काल और समयबद्ध शिपमेंट के लिए अगले दिन वितरण की गारंटी दी गई है।
पहले चरण में यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, 24 और 48 स्पीड पोस्ट सेवाएं समर्पित प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले हवाई परिवहन के माध्यम से सुनिश्चित डी+1 और डी+2 वितरण समय-सीमा प्रदान करेंगी।
