चकिया
अमरा उत्तरी (विकासखंड चकिया) के प्रतिभाशाली पहलवान विशाल पाल ने अंतरराष्ट्रीय बाल कुश्ती प्रतियोगिता (48 किग्रा वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र हासिल किया।
स्वर्ण जीत कर चकिया लौटे विशाल का नगर में प्रवेश होते ही जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा नेता दीपक चौहान के नेतृत्व में युवाओं ने ढोल–नगाड़ों, फूल मालाओं और गर्मजोशी भरे नारे लगाकर विजेता खिलाड़ी का अभिनंदन किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि विशाल की उपलब्धि से गांव व जिले का गौरव और बढ़ गया है।
अभिनंदन समारोह में पंकज सोनकर, अभिषेक यादव, हिमांशु विश्वकर्मा, शिवम जायसवाल, अमन दुबे, संजू सोनकर, विपुल यादव, राजू चौहान सहित कई युवा साथी मौजूद रहे।
