चंदौली , इलिया
चकिया नगर पंचायत स्थित दृष्टि डिजिटल लाइब्रेरी के प्रांगण में पुलवामा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह कार्यक्रम लाइब्रेरी के प्रबंधक रिंकू सोनकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों युवा छात्र उपस्थित रहे।
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में आशु पाल, अरुण कुमार , मंगल कुमार, रोहित कुमार, संजीव सोनकर, राहुल गुप्ता, द्रविड़, शुभम विश्वकर्मा , शहबाज , श्यामबाबू ,शशिकांत , टाइगर पांडेय , विवेक चौहान , राहुल यादव , संदेश यादव ,अजय कुमार , पुनीत विश्वकर्मा सहित कई अन्य युवा छात्र मौजूद रहे.
