शहाबगंज (चंदौली)
मातृभूमि सेवा ट्रस्ट और आरके नेत्रालय की ओर से शनिवार को हर सप्ताह की भांति साप्ताहिक सेवा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उनकी आंखों की जांच कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसी दौरान रेल हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर पैर गंवाने वाले शिवपुर (ठेकहा) निवासी युवक के इलाज के लिए ट्रस्ट की ओर से सहयोग प्रदान किया गया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पीड़ित के इलाज की जानकारी ली और आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ट्रस्ट अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है।
उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में किसी को मरने नहीं देंगे, और इसी संकल्प के साथ हर शनिवार स्वास्थ्य, सामाजिक एवं मानवीय सेवा से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
स्वास्थ्य शिविर में आंखों से संबंधित रोगों की जांच कर मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गई। आसपास के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर शिविर में भाग लिया।
शिविर में मुख्य रूप से सत्यानंद रस्तोगी, डॉक्टर मनोज पांडेय, रिंकू यादव, मो तसलीम, कवि राजू विश्वकर्मा, आयुष,पीयूष, विनोद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम
