जिलाधिकारी चंदौली की प्रेरणा से रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम सुदूर क्षेत्र नौगढ़ में संपन्न हुआ। कंबल वितरण ग्राम जमसोती, नौगढ़, और औरवाटांड में हुआ। लगभग एक हजार कंबल बांटे गए।


कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंदौली चंद्र मोहन गर्ग, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, तहसीलदार अनुराग सिंह, एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सुरेश पटेल, कोषाध्यक्ष पियूष अग्रवाल, रित्विज जैन, संगठन मंत्री सुरेंद्र सोनी, कार्यकारिणी सदस्य अंजनी अग्रवाल और एसोसिएशन के महामंत्री राकेश जायसवाल की सहभागिता रही।
