चंदौली –
सकलडीहा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एंव क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एंव गौतस्करी के विरुद्ध अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान के क्रम में
दिनांक-31.07.2025 को थाना सकलडीहा पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक पिकप वाहन में गौतस्कर गोवंशो को लादकर सकलडीहा की तरफ से आ रहे है जो बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल पण्डुआ वध हेतु ले जा रहे है।
इस सूचना पर नोनार बाजार के पहले वाहनों की सघन चेकिंग की जाने लगी कि समय करीब 19.05 बजे एक सफेद रंग की पिकप माल वाहन बिना नम्बर सकलडीहा की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस की चेकिंग होता देख गौतस्कर कुछ दूरी पहले ही माल वाहन खड़ी कर भाग गया।
पिकप वाहन का निरीक्षण किया गया तो ढाले में 06 राशि गोवंश बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-138/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम व 325 BNS बनाम वाहन चालक नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।