सावन के पहले सोमवार को चेयरमैन ने किया रुद्राभिषेक, समस्त नगरवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

नगरवासियों के मंगलकामना के लिए चेयरमैन ने किया

रुद्राभिषेक

चकिया सावन माह के पहले सोमवार को नगर स्थित मां गायत्री एवं प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में प्रातः काल रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

एवं भंडारे का आयोजन कर हजारों नगर वासियों को प्रसाद ग्रहण करायाचेयरमैन ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया।

मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद चेयरमैन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया।

विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के बाद चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने नगरवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

इस दौरान अर्चना श्रीवास्तव,संदीप गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप, केशरी नंदन, शुभम मोदनवाल, बादल सोनकर, सुनील मद्धेशिया, शिवजनम जायसवाल, शिवरतन गुप्ता, राहुल सोनकर, आदि लोग मौजूद रहें।

रिपोर्ट – शुभम मोदनवाल

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *