चन्दौली डीडीयू नगर
महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह मोतीहारी बिहार में नीमा (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें देश भर के संगठन से जुड़े चिकिसको ने भाग लिया। इसमें नीम चंदौली ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
जनपद की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने का काम किया। नीमा चंदौली अध्यक्ष डॉ एस के यादव ने कहा कि चंदौली जनपद में चिकित्सकों की तमाम समस्याएं बनी हुई है।
जिसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। शासन प्रशासन और अधिकारियों द्वारा हम लोगों के साथ तमाम विसंगतियां पैदा की जाती है। जिसको हम लोग झेलने का काम करते हैं।
इस मौके पर चंदौली जनपद से डॉक्टर मृत्युंजय प्रसाद, डॉक्टर स्वामीनाथ, डॉक्टर आरके शर्मा, डॉक्टर शरद चंद्र श्रीवास्तव, डॉ अनिल कुमार पांडेय, डॉ अनूप सिंह, डॉ सच्चिदानंद दुबे, डॉ अमृतसर दास, डॉ सुजीत शर्मा सहित तमाम लोगों ने शामिल होकर जनपद की समस्याओं से अवगत कराया।
