चंदौली
सैयदराजा के पूर्व विधायक एवं सर्वप्रिय नेता मनोज सिंह डब्लू के पिता स्वर्गीय राम अवध सिंह के निधन के उपरांत, दिनांक 3 दिसम्बर को REBORN Trust Team के Volunteer आशुतोष सिंह , योगेन्द्र यादव (अल्लू), तनवीर अंसारी तथा साथ में सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) साथ में मीडिया हाउस से सोनू सिंह ने माधोपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना प्रकट की।


दिवंगत आत्मा की शांति, मोक्ष एवं ईश्वर चरणों में सद्गति की हृदय से प्रार्थना करते हुए, शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मनोज सिंह डब्लू (सपा के राष्ट्रीय सचिव) तथा समस्त परिवारजन इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्राप्त करें। हम सभी सदैव उनके साथ खड़े हैं।
