चंदौली के शहाबगंज विकासखंड स्थित सिहोरिया-बडगांवा मार्ग पर तेज बारिश के कारण मिट्टी का कटान हो गया है। सड़क के किनारे की मिट्टी बह जाने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। पश्चिमी खेत का पानी सड़क से होकर पूर्वी खेत में जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
सोमवार दोपहर इसी मार्ग पर एक पिकअप वाहन फंस गया। चालक की सतर्कता और स्थानीय लोगों की त्वरित मदद से वाहन पलटने से बाल-बाल बच गया।

सूचना मिलने पर मौके पर जेसीबी बुलाई गई, जिसकी सहायता से फंसे हुए वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अलीम अहमद, राजू सिद्दीकी, अरविंद आसिफ स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।
रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम
