डीडीयू नगर
गुरुद्वारा साहिब जीटी रोड व धर्मशाला रोड पर सिख समाज व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, एवं चढ़दी कला कार सेवा संस्था के तत्वाधान में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी का 359 वां प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान पंजाब से पधारे रागी जत्था भाई पवनदीप सिंह कानपुरी, हजुरी रागी जत्था भाई जयपाल सिंह, गुरु घर के ज्ञानी भाई अमरजीत सिंह, एवं सन्तोष पाठक ने अपने मुखारविंद से शबद कीर्तन से संगतो को निहाल किया।

बताते चले कि प्रकाश पर्व के अवसर पर विगत एक हफ्ते से प्रभात फेरी निकाली जा रही थी इसके समापन के साथ ही सोमवार को धूमधाम से प्रकाश पर्व मनाया गया। सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान दोपहर 3:30 बजे तक शबद कीर्तन व कथा का आनन्द संगतो ने उठाया।
तदोपरांत देर शाम तक गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। प्रकाश पर्व के अवसर पर मुगलसराय चंदौली सैयदराजा सहित अन्य क्षेत्रों से पधारे संगतो ने शबद कीर्तन का आनन्द लिया।
गुरु के लंगर व उक्त कार्यक्रम में सिख समाज के अलावा भारी संख्या में अन्य धर्मावलंबियों के लोग मौजूद रहे।
