चन्दौली अलीनगर
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चंद्रशेखर (आईपीएस), क्षेत्राधिकारी PDDU नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा आरपीएफ से प्राप्त इनपुट के आधार पर, आरपीएफ पुलिस टीम के साथ सामंजस्य बैठते हुए दिनांक 18.12.2025 को समय करीब 17.05 बजे लोको कालोनी स्थित रेलवे ओवर ब्रीज के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 58 पीस आफिसर च्वाईस अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 48 पीस MOUNTAIN OAK प्लास्टिक के टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML व 30 पीस 8PM प्लास्टिक के टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML सहित कुल 24.48 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनी कुमार पुत्र दीपक कुमार साव निवासी खुरखुरा विकासपुरी कालोनी थाना डेल्हा जिला गया(बिहार) उम्र 21 वर्ष व मो0 शहजाद पुत्र स्व0 मो0 निजाम निवासी वार्ड नं0 21 अदालतगंज थाना कोतवाली जिला पटना(बिहार) उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
