डीडीयू नगर
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा 140वें कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद चंदौली के जिला कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान को उनके जनपद में संगठन व पार्टी को मजबूत व पार्टी के हर कार्यक्रम में मजबूती से भागीदारी करने के लिए प्रशस्ति पत्र व तिरंगा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने दशरथ सिंह चौहान को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संदेश के साथ कांग्रेस की विचारधारा को और अधिक सशक्त करने उद्देश्य से हम निरंतर कार्य करते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमें साथ मिलकर कांग्रेस की सोच और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। सभी को सामाजिक न्याय दिलाकर, खुशहाल हिंदुस्तान बनाना है।
मज़बूत संगठन के बल पर आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज तक, कांग्रेस, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों के साथ जनसेवा के कार्य में निरंतर अग्रसर है। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कांग्रेस पार्टी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, देश को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं, आज जब सत्ता में बैठे लोगों द्वारा देश में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब भी हम पुरजोर तरीके से इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जनपद के सतीश बिंद, भवानी शरण सिंह राहुल, राधेश्याम यदुवंशी, मदन मुरारी बिंद, धर्मेंद्र बिंद, प्रयागनन्द त्रिपाठी, परमानंद पटेल, अनवर सादात, राजकुमार गोंड, सलीम उर्फ पप्पू खां, महमुद्दीन, गुलाम गौस, प्रदीप कुमार राय, बसंत कुमार राय, सत्य नारायण आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
