चन्दौली –
पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एंव क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एंव गौतस्करी के विरुद्ध अंकुश लगाये जाने हेतु संचालित अभियान के क्रम में दिनांक 31.07.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक पिकप माल वाहन में गौतस्कर कुछ गोवंशो को लादकर भोजापुर के रास्ते तुलसी आश्रम होते हुए वध हेतु बिहार प्रान्त होते हुए पश्चिम बंगाल पण्डुआ ले जाने वाले है।
इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पीथापुर नहर पुलिया पर समय करीब 12.45 बजे घेराबन्दी कर गौतस्कर आकाश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम पलिया चकई थाना बलुआ जनपद चन्दौली को मय पिकप माल वाहन में 04 राशि गोवंश के गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं काफी दिनों से वह एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात के साथ आर्थिक एंव भौतिक लाभ के लिए गोवंशो की तस्करी में संलिप्त हूं।
गिरफ्तारी एंव बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-137/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवाराण अधिनियम बनाम 1.आकाश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम पलिया चकई थाना बलुआ जनपद चन्दौली 2.एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त –
आकाश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम पलिया चकई थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 29 वर्ष
विवरण बरामदगीः-
1-04 राशि गोवंश जिन्दा
2-एक अदद मैजिक माल वाहन सं0- UP67AT9879
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 विजय राज चौकी प्रभारी नई बाजार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.का0 संदीप यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
4.का0 नितीश कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
5.का0 किशन कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
6.का0 गौरव पटेल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
रिपोर्ट – चंचल सिंह