चन्दौली सकलडीहा
भारत में आज शाम रमजान का चाँद नजर आने के साथ ही पाक महीने रमजान की शुरुआत का ऐलान कर दिया गया है।
इसी के साथ 19 फरवरी 2026, गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा – चाँद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाने तैयारीये और मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई।
बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और लोगों ने सहरी व इफ्तार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली और लखनऊ सहित कई शहरों में सहरी का समय सुबह लगभग 5:36 बजे रहेगा।
वहीं सऊदी अरब में 17 फरवरी को चाँद नजर आने के बाद वहां 18 फरवरी से रोजे शुरू हो चुके हैं। रमजान का चांद नजर आने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद पेश कर अपनी खुशी का इजहार किया।
